आजकल बहुत से लोगों का bank account cyber crime branch द्वारा freeze हो जाता है — खासकर अगर किसी suspicious transaction या fraud complaint से account जुड़ जाए।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि bank account freeze क्यों होता है, इसे unfreeze कैसे करें, और एक ready-made application format देंगे जो आप तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।
✅ Why Does Cyber Crime Branch Freeze Bank Accounts?
Cyber crime police या bank account तब freeze करते हैं जब:
-
आपके account में किसी fraud से पैसा आता है
-
कोई victim cyber complaint दर्ज करता है
-
suspicious या बड़ी transactions बिना proper proof के होती हैं
-
online scam या phishing से link जुड़ जाता है
कई बार innocent लोग भी इसमें फंस जाते हैं, जिन्हें पता भी नहीं होता कि उनके account का misuse हो रहा है।
✅ कैसे पता चले कि आपका Bank Account Freeze हो गया है?
-
ATM से पैसे नहीं निकल रहे हैं।
-
Net banking में “lien” या “hold” दिखता है।
-
Bank वाले बोलते हैं कि cyber crime notice आया है।
-
Police से notice या call आता है।
✅ Bank Account Unfreeze कैसे करें? Step-by-Step Process
Step 1️⃣ – Bank से Detail लो:
सबसे पहले bank branch से exact reason पता करें कि किस complaint या transaction पर account freeze हुआ है।
Step 2️⃣ – Proof इकट्ठा करें:
जो भी documents हैं – payment screenshot, loan agreement, chat, statement – सब ready रखें।
Step 3️⃣ – Application लिखें:
एक proper unfreeze request application cyber crime branch को लिखें।
Step 4️⃣ – Cyber Crime Branch में जमा करें:
Application के साथ ID proof, statement और सारे supporting documents attach करके local cyber crime police station में जमा करें।
Step 5️⃣ – Follow-up करें:
Bank और cyber cell से regular contact में रहें जब तक account unblock नहीं हो जाता।
✅ Bank Account Unfreeze Application Format (Hindi + English)
To,
The Officer-in-Charge,
[Cyber Crime Police Station Name],
[City].
Subject: Request to Unfreeze Bank Account No. [Your Account Number]
मान्यवर,
मैं [Your Name], निवासी [Your Address], निवेदन करता/करती हूँ कि मेरा bank account [Account Number] जो [Bank Name & Branch] में है, cyber crime complaint की वजह से freeze हो गया है।
मैं declare करता/करती हूँ कि मेरा किसी भी fraud से कोई लेना-देना नहीं है। जो transaction हुई है उसका पूरा proof attach कर रहा/रही हूँ। इस वजह से मुझे daily expenses, salary withdrawal में बहुत दिक्कत हो रही है।
आपसे निवेदन है कि मेरे documents verify करके bank को NOC issue किया जाए ताकि मेरा account जल्दी से unfreeze हो सके।
Attached Documents:
1️⃣ Aadhar Card / PAN Card
2️⃣ Bank Statement
3️⃣ Transaction Proof
4️⃣ Chat screenshot (अगर कोई हो)
आपकी कृपा होगी।
धन्यवाद।
Yours sincerely,
[Your Name]
[Mobile Number]
[Date]
✅ Unfreeze में कितना Time लगता है?
अगर आपका proof clear है तो cyber cell usually 7–30 days में No Objection Certificate (NOC) issue कर देती है। Complex case में extra time लग सकता है।
✅ Bank Account Freeze से कैसे बचें?
-
Unknown sources से पैसा न लें।
-
Bank details किसी stranger को ना दें।
-
किसी online scam या suspicious job में ना फंसें।
-
Buyer या Seller की KYC चेक करें।
-
कोई fraud लगे तो तुरंत 1930 पर call करें या cybercrime.gov.in पर complaint करें।
for more info visit – https://www.patent24x7.com/2025/07/05/bank-account-hold-by-cyber-crime/